
Mac पर Finder प्राथमिकता बदलें
अपने Mac पर, Finder विंडोज के लिए विकल्प सेट करने हेतु Finder प्राथमिकताओं का उपयोग करें।
इन प्राथमिकताओं को बदलने के लिए, Dock में Finder आइकॉन पर क्लिक करें, तब चुनें Finder > प्राथमिकता।

सामान्य
विकल्प | वर्णन |
---|---|
डेस्कटॉप पर ये आइटम दिखाएँ | ऐसे सभी आइटम चुनें, जिन्हें आप डेस्कटॉप पर देखना चाहते हैं। |
नई Finder विंडो दिखाई देती हैं | चुनें कि जब आप नई Finder विंडो खोलते हैं, तो कौन सा फ़ोल्डर दिखाई देता है। |
फ़ोल्डरों को नई विंडो में खोलने के बजाय टैब में खोलें | चुनें कि जब आप “कमांड” कुंजी को दबाकर रखते हैं और किसी फ़ोल्डर पर डबल क्लिक करते हैं, तो क्या होता है।
|
टैग
विकल्प | वर्णन |
---|---|
साइडबार में ये टैग दिखाएँ | Finder साइडबार में दिखाई देने वाले टैग कस्टमाइज़ करें।
|
पसंदीदा टैग | किसी फ़ाइल को “कंट्रोल” दबाकर क्लिक करने पर जो शॉर्टकट मेनू दिखाई देता है, उसमें प्रदर्शित टैग कस्टमाइज़ करें।
|
देखें फ़ाइलों को व्यवस्थित करने के लिए टैग्स का इस्तेमाल करें।
साइडबार
विकल्प | वर्णन |
---|---|
साइडबार में ये आइटम दिखाएँ | वे आइटम चुनें जिन्हें आप Finder साइडबार में देखना चाहते हैं। ये आइटम “खोलें” और “सहेजें” डायलॉग में भी दिखाई देते हैं। |
उन्नत
विकल्प | वर्णन |
---|---|
सभी फ़ाइल नाम एक्सटेंशन दिखाएँ | फ़ाइल नाम एक्सटेंशन—पूर्णविराम के बाद आने वाले कुछ अक्षर या शब्द, जो आपको कुछ फ़ाइल नामों के अंत में दिखाई देते हैं (उदाहरण के लिए, .jpg)—यह फ़ाइल का प्रकार बताते हैं। यह विकल्प सभी फ़ाइल नामों को तो नहीं, लेकिन अधिकांश को प्रभावित करता है।
|
किसी एक्सटेंशन को बदलने से पहले चेतावनी दिखाएँ | अगर आप ग़लती से किसी एक्सटेंशन को बदलने का प्रया करते हैं, तो चेतावनी दिखाएँ। एक नियम के रूप में, आपको फ़ाइल नाम एक्सटेंशन बदलना नहीं चाहिए। |
iCloud Drive से हटाने से पहले चेतावनी दिखाएँ | चेतावनी दिखाएँ, ताकि आपसे ग़लती से iCloud Drive के आइटम डिलीट न हो जाएँ। |
“रद्दी” खाली करने से पहले चेतावनी दिखाएँ | चेतावनी दिखाएँ, ताकि आपसे ग़लती से “रद्दी” के आइटम डिलीट न हो जाएँ। |
30 दिनों के बाद “रद्दी” से आइटम हटाएँ | “रद्दी” में डालने के 30 दिनों के बाद आइटम को स्थायी रूप से हटा दें। |
फ़ोल्डरों को शीर्ष पर रखें: विंडोज में नाम द्वारा क्रमित करने के दौरान | Finder विंडो में, फ़ोल्डर पहले वर्णमाला के क्रम में प्रकट होते हैं और नाम द्वारा व्यवस्थित करते समय फ़ोल्डरों के बाद फ़ाइलें वर्णक्रम में प्रकट होती हैं। |
फ़ोल्डरों को शीर्ष पर रखें: डेस्कटॉप पर | डेस्कटॉप पर, फ़ोल्डर पहले वर्णमाला क्रम में दिखाई पड़ते हैं, फ़ोल्डरों के बार फ़ाइल्स वर्णमाला क्रम में प्रकट होती हैं। |
खोज करते समय | Finder विंडो में खोज फ़ील्ड का उपयोग करते समय चुनें कि आप डिफ़ॉल्ट रूप से क्या खोजना चाहते हैं। आप अपने पूरे Mac में, वर्तमान में खुले हुए फ़ोल्डर में या फिर उस दायरे में खोज कर सकते हैं, जिसे आपने पिछली बार Finder विंडो में खोज करते समय निर्दिष्ट किया था। |
Finder विंडोज़ को कस्टमाइज़ करने के और भी तरीकों के लिए, देखें देखें Finder टूलबार और साइडबार को कस्टमाइज़ करें।