
Mac पर नोट एक्सपोर्ट या इंपोर्ट करें
आप नोट्स में टेक्स्ट फ़ाइलें इंपोर्ट कर सकते हैं, नोट्स को PDF फ़ाइलों के रूप में एक्सपोर्ट कर सकते हैं या नोट को Pages में खोल सकते हैं।
नुस्ख़ा : यदि आप इंटरनेट खातों— उदाहरण के लिए, iCloud, Google, Yahoo या AOL—में नोट्स रखते हैं, तो आप उन खातों को अपने Mac पर नोट्स में एक-एक करके प्रत्येक नोट इंपोर्ट किए बिना एक ही स्थान पर अपने सभी नोट्स तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं। देखें नोट्स में खाते जोड़ें या हटाएँ।
नोट्स में टेक्स्ट फ़ाइलें इंपोर्ट करें
यदि आप अपग्रेड किए हुए iCloud नोट्स, या अपने Mac पर स्टोर किए गए नोट्स उपयोग करते हैं, तो आप टेक्स्ट फ़ाइल्स को व्यक्तिगत नोट्स के रूप में नोट्स में इंपोर्ट कर सकते हैं। आप TXT, RTF, RTFD, HTML, या Evernote XML Export (ENEX) फ़ॉर्मैट में फ़ाइलें इंपोर्ट कर सकते हैं।
यदि आपके पास macOS 13 या बाद का संस्करण है, तो आप Evernote (ENEX) फ़ाइल से भी टैग इंपोर्ट कर सकते हैं।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
में, साइडबार में, खाते में फ़ोल्डर पर क्लिक करें (iCloud या On My Mac) जिसमें आप फ़ाइलों को इंपोर्ट करना चाहते हैं।
फ़ाइल > नोट्स में इंपोर्ट करें चुनें।
एक या अधिक फ़ाइलें चुनें, या फ़ोल्डर चुनकर उसके अंदर की सभी टेक्स्ट फ़ाइलें इंपोर्ट करें। यदि आप कोई फ़ोल्डर चुनते हैं, तो “इंपोर्ट करने पर फ़ोल्डर संरचना सुरक्षित रखें” पर क्लिक कर इंपोर्टित नोट्स उस रूप में व्यवस्थित करें जिस रूप में वे फ़ोल्डर में थीं। (यदि आपको यह विकल्प नहीं दिखाई पड़ता है, तो विकल्प पर क्लिक करें।)
इंपोर्ट पर क्लिक करें।
आपके नए नोट्स (और कोई फ़ोल्डर, जो आपने इंपोर्ट किया हो) इंपोर्टित नोट्स फ़ोल्डर में दिखाई पड़ते हैं। अब आप नोट्स और फ़ोल्डर कहीं ले जा सकते हैं या उनके नाम बदल सकते हैं। खाते और फ़ोल्डर परिचय देखें।
नुस्ख़ा : ग़ैर-टेक्स्ट फ़ाइलें जैसे PDF या तस्वीर फ़ाइलें को नोट में जोड़ने के लिए आप उन्हें केवल नोट में अटैच कर सकते हैं। तस्वीरें, PDF इत्यादि अटैच करना देखें।
नोट्स एक्सपोर्ट करें
आप PDF फ़ाइलों के रूप में नोट्स एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
में, वह नोट चुनें जिसे आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
फ़ाइल > PDF फ़ाइलों के रूप में एक्सपोर्ट करें चुनें।
यदि आप चाहें, तो आप अपने PDF के लिए एक नया नाम टाइप कर सकते हैं और ऐसे टैग जोड़ सकते हैं जिन्हें आप बाद में Finder में खोज सकते हैं।
सहेजें पर क्लिक करें।
Pages में नोट खोलें
आप नोट का कॉन्टेंट कॉपी और पेस्ट करने के बजाय नया दस्तावेज़ बनाने के लिए Pages में नोट खोल सकते हैं।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
में, वह नोट चुनें जिसे आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
फ़ाइल > Pages में खोलें चुनें। (यदि आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो Pages ऐप
को नवीनतम संस्करण में अपडेट करें।)
नोट का कॉन्टेंट नए Pages दस्तावेज़ में दिखाई देता है और बुलेट, हाशिया और बोल्ड टेक्स्ट जैसी फ़ॉर्मैटिंग को बनाए रखता है।
Pages ऐप में, सहेजें पर क्लिक करें।
डिफ़ॉल्ट रूप से, फ़ाइल का नाम नोट के शीर्षक के समान होता है। आप ऐसे सहेजें के सामने कोई अलग फ़ाइल नाम भी टाइप कर सकते हैं।
सहेजें पर क्लिक करें।
नोट : आपके द्वारा Pages में नोट खोलने के बाद, आपके पास दो अलग संस्करण होंगे। आपके द्वारा नोट्स ऐप का इस्तेमाल करके नोट में किए गए बदलाव Pages दस्तावेज़ से और इसके उलट Pages दस्तावेज़ में किए गए बदलाव नोट्स ऐप से सिंक नहीं होते हैं।
नुस्ख़ा : आप नोट में Stickies ऐप से भी अपने सभी नोट्स को एक्सपोर्ट कर सकते हैं। वे नोट के प्रत्येक रंग के सबफ़ोल्डर के साथ इंपोर्ट किए गए नोट फ़ोल्डर में दिखाई देते हैं। देखें Stickies यूज़र गाइड।