कविता का एक मतलब यह भी है कि आप आज तक और अब तक कितना आदमी हो सके।
शेयर
कविता आदमी को मार देती है। और जिसमें आदमी बच गया है, वह अच्छा कवि नहीं है।
शेयर
एक वर्ग ऐसा रहा है, जो आदमी को हमेशा इस्तेमाल करता रहा है। पहले वह फ़िंक्शन के जरिए उसे एक्स्प्लायट करता था। उस के बाद फ़ेथ (विश्वास) के जरिये इस्तेमाल करता रहा, और अब फ़ैक्ट (तथ्य) के नाम पर इस्तेमाल कर रहा है।
शेयर
छायावाद के कवि शब्दों को तोलकर रखते थे, प्रयोगवाद के कवि शब्दों को टटोल कर रखते थे, नई कविता के कवि शब्दों को गोलकर रखते थे—सन् साठ के बाद के कवि शब्दों को खोल कर रखते हैं।
शेयर
आदमी का 'विट' और कविता में विट—दो अलग-अलग चीज़ें हैं। 'कविता में विट' उस नाथ की तरह है, जिसके जरिये बैल को एक रस्सी के सहारे, हलवाहा का नन्हा एकलौता भी खेत पहुँचा आता है।
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.