Thanks to visit codestin.com
Credit goes to hindwi.org

Font by Mehr Nastaliq Web

खादी पर उद्धरण

प्रत्येक घर में एक चरखा और थोड़ी आबादी वाले हर एक गाँव में एक करघा—यह आने वाले युग के विधान का मंत्र है।

महात्मा गांधी

खादी मज़दूरों की सेवा करती है, मिल का कपड़ा उनका शोषण करता है।

महात्मा गांधी

चरखे में नीतिशास्त्र भरा है, अर्थशास्त्र भरा है और अहिंसा भरी है।

महात्मा गांधी

चरखे ने कितने ही लोगों के जीवन और हृदय को बदल दिया है।

महात्मा गांधी

खादी द्वारा कला की—जीवित कला की—उपासना होती है।

विनोबा भावे

चरखा करोड़ों का गृह उद्योग और जीवन का आधार है।

महात्मा गांधी

चरखा कुल मिलाकर देश के धन की अवश्य वृद्धि करता है, और पूरी मज़दूरी दी जाए तो चलाने वाले का गुजर करा सकता है।

महात्मा गांधी

खादी की जड़ सत्य और अहिंसा में है।

महात्मा गांधी

अकाल मे संकट निवारण के कामों मे चरखा सफल साबित हुआ है।

महात्मा गांधी

खादी और मिल में प्रतिद्वंद्विता नहीं समझनी चाहिए, और ठीक हिसाब लगाया जाए तो है भी नहीं।

महात्मा गांधी

खादी मानवीय मूल्यों की प्रतीक है, जबकि मिल का कपड़ा केवल भौतिक मूल्य प्रकट करता है।

महात्मा गांधी

सहायक धंधे के रूप में चरखे में जो गुण है, वे दूसरे किसी उद्योग में नही है।

महात्मा गांधी