Thanks to visit codestin.com
Credit goes to hindwi.org

Font by Mehr Nastaliq Web

खोना पर उद्धरण

हममें से हर किसी का कुछ कुछ क़ीमती खो रहा है। खोए हुए अवसर, खोई हुई संभावनाएँ, भावनाएँ… जो हम फिर कभी वापस नहीं पा सकते। यह जीवित रहने के अर्थ का एक हिस्सा है।

हारुकी मुराकामी

लोग केवल तभी झूठ बोलते हैं, जब कोई ऐसी चीज़ होती है जिसे खोने का उन्हें बहुत डर होता है।

ओरहान पामुक

प्यार उस आधे भाग के लिए चाह है जिसे हमने खो दिया है।

मिलान कुंदेरा

किसी भी समाज की सबसे ख़तरनाक रचना वह व्यक्ति होता है, जिसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता है।

जेम्स बाल्डविन

पर्व के समय मेज़ के आस-पास बातचीत में, हम पहले नाम के अलावा और कुछ नहीं होंगे; धीरे-धीरे हम पहचानहीन हो जाएँगे, जब तक कि हम सुदूर पीढ़ी की विशाल गुमनामी में ग़ायब नहीं हो जाते हैं।

ऐनी एरनॉ

आश्चर्य है, वैद्य मरते हैं, डॉक्टर मरते हैं, उनके पीछे हम भटकते हैं। लेकिन राम जो मरता नहीं है, हमेशा ज़िंदा रहता है और अचूक वैद्य है, उसे हम भूल जाते हैं।

महात्मा गांधी

जीवन क्या है? जीवन के रहस्य में प्रवेश करो। मात्र जी लेने से जीवन चुक जाता है, लेकिन ज्ञात नहीं होता।

ओशो

कहानियाँ—भोजन की तरह—अगर जल्दी में पकाई जाएँ तो अपना स्वाद खो देती हैं।

न्गुगी वा थ्योंगो